पानी के पैसे मांगे तो कार सवारों ने होटल संचालक से की मारपीट, घटना CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के मेरठ के नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार देर रात एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब कार सवार कुछ युवकों ने पानी और खाने के पैसे मांगने पर होटल संचालक और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

CCTV में कैद इस घटना में होटल मालिक शिवम उपाध्याय के दोनों हाथ टूट गए, जबकि कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुए। पीड़ितों के अनुसार, युवकों ने पहले पानी की बोतल ली और पैसे मांगने पर कर्मचारी अनुज से मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पहुंचे शिवम पर लाठी-डंडों और सरिए से हमला किया गया।

आरोप है कि स्पष्ट फुटेज होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं थाना प्रभारी कंकरखेड़ा विनय कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज शोभापुरा प्रवीण कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है और CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है।

Check Also

राज ठाकरे पर रील पड़ी भारी? पुणे में इंफ्लुएंसर के चेहरे पर कालिख पोती, चप्पल सिर पर रखवाकर मंगवाई माफी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फ‍िर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *