नई दिल्ली। Samsung Galaxy S27 Pro स्मार्टफोन अगले साल ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। यह Samsung की Galaxy S सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसके साथ कंपनी स्टेंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल भी लॉन्च करेगी। अपकमिंग Galaxy S27 Pro के लॉन्च से पहले काफी इन्फॉर्मेंशन ऑनलाइन सामने आ चुकी है। सैमसंग के इस फोन के लॉन्च में भले अभी दो से तीन महीने का वक्त है, लेकिन इसके इंडियन वेरिएंट को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान फोन के चिपसेट और परफॉर्मेंस से जुड़ी दूसरी जानकारी सामने आ गई हैं।
Samsung Galaxy S27 Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर डिटेल्स शेयर की है। सैमसंग का यह फोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर SM-S957B के साथ स्पॉट किया गया है। टिपस्टर का दावा है कि यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy S27 Pro स्मार्टफोन का इंडियन वर्जन हो सकता है। यह फोन Samsung S5E9975 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा, जो सैमसंग का deca-कोर Exynos 2700 चिपसेट हो सकता है। यह 2nm प्रोसेसस पर प्रोसेसर है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।
Samsung Galaxy S27 Pro स्मार्टफोन के प्रोसेसर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके चार क्लस्टर 1 कोर की स्पीड 2.88GHz, एक कल्सटर 2 कोर की स्पीड 3.36GHz, चार परफॉर्मेंस कोर की स्पीड 3.74GHz,और प्राइम कोर की स्पीड 4.24GHz तक है। यह फोन 10.60GB की रैम के साथ लिस्ट है, जो 12GB मार्केटिंग के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित One UI 9 पर रन करता है।
Geekbench के सिंगल कोर परफॉर्मेंस टेस्ट की बात करें तो Samsung Galaxy S27 Pro ने सिंगल कोर टेस्ट में 3,061 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 10,967 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टिपस्टर ने यह भी बताया है कि फोन में ग्राफिक्स के लिए Xclipse 970 GPU दिया गया है।
Samsung Galaxy S27 Pro के बारे में बताया जा रहा है कि इस पोन में हॉरिजेंटल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 200-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही Samsung S5KHP6 सेंसर 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा कैमरा मिल सकता है। इसके साथ फोन में Samsung S5K3LD टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करेगा।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter