CG Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौके पर ही हुई मौत

बलरामपुर: CG Accident: छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क देखने को मिला. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

लखनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग के सिंगिटाना के पास हादसा हुआ है. घटना के बाद राहगिरों की भीड़ लग गई.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *