Breaking News

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ में EOW-ACB का बड़ा एक्शन, कोल लेवी और शराब घोटाले में 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापा

EOW ACB Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. EOW और ACB की टीम ने आज सुबह-सुबह प्रदेश भर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है.कोल लेवी वसूली और CSMCL शराब घोटाला मामले में यह छापेमारी की जा रही है. टीम डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापा मार रही है. वहीं ईडी ने अनवर ढेबर के घर पर भी दबिश दी है. ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह तीन से चार ठिकानों पर दबिश दी है.

प्रदेश के कई इलाकों में छापा
यह छापेमारी कोल लेवी वसूली और CSMCL शराब घोटाला मामले में की जा रही है. रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम में सुबह से ही टीम ने दबिश दी है.कई कारोबारियों और अधिकारियों के घर-दफ्तर में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

राजनादगांव में भी EOW-ACB का छापा
प्रदेश में EOW और ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. कोल लेवी और CSMCL घोटाला मामले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी चल रही है. इसी बीच, राजनांदगांव के सनसिटी स्थित वैभव गोलछा के घर में छापेमारी की खबर सामने आ रही है. राजनांदगां में एक साथ टीमों ने दबिश दी है.

कोल लेवी और शराब घोटाले से जुड़े CSMCL घोटाला मामले में यह छापेमार कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों पर टीम दस्तावेज खंगाल रही है. अभी छापेमारी जारी है, जिसके बाद और भी खुलासे हो सकते हैं.

Check Also

“गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई

बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *