Breaking News

CG News: भिलाई में पीलिया का कहर, 24 घंटे में 9 नए मरीज मिले, 24 के पार पहुंचा आंकड़ा

CG News: औद्योगिक शहर भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र में पीलिया तेजी से पैर पसार रहा है. पिछले 24 घंटों में 9 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24 के पार पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. लगातार मिल रहे मामलों को देखते हुए इलाके को अलर्ट जोन में रखा गया है.

भिलाई में पीलिया का कहर, 24 घंटे में 9 नए मरीज मिले
दरअसल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने करीब 2 घंटे तक सेक्टर-7 के घरों और गलियों में जाकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस दौरान उनके साथ बीएसपी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. स्वास्थ्य विभाग ने 104 घरों का सघन सर्वे किया है और संदिग्धों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं.

सांसद विजय बघेल ने निर्देश
साथ ही, घर-घर क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं और साफ पानी के उपयोग की सलाह दी जा रही है. सांसद ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी और जरूरतमंद मरीजों को शासन की ओर से सहायता दी जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो संक्रमण पूरे क्षेत्र में फैल सकता है.

इन जगहों पर फैला पीलिया
स्वास्थ्य अधिकारी सी बी बंजारे ने कहा कि सेक्टर 7 के 37 ए और 37 बी में पीलिया फैला हुआ है स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार हर घर सर्वे कर रही है, लोगों को गर्म पानी पीने का सलाह दे रही है, और साथ ही दवाई का वितरण भी किया जा रहा है. उन्होंने ने कहा कि ब्लैक सैंपल के जांच के लिए शिविर लगाया गया है, उन्होंने कहा कि कोई भी सिंपटम लगता है तो तुरंत जांच कराया.

Check Also

आरंग नगर पालिका की बैठक में बस स्टैंड मुद्दे पर हंगामा: पक्ष-विपक्ष ने अध्यक्ष को घेरा, 10 दिन का अल्टीमेटम

आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक बस स्टैंड निर्माण के मुद्दे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *