CG NEWS: 20 सालों तक दी अपनी सेवाएं… कंपनी ने अचानक कर दी छुट्टी, अब कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में स्थित आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की हिंडाल्को कोल माइंस में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के 100 से अधिक कर्मचारियों को काम से हटा दिया है. इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडाल्को कोल माइंस में कई कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से कार्यरत थे. इनमें से कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बेहद करीब थे. ऐसे में अचानक नौकरी से हटाए जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. कर्मचारियों का कहना है कि बिना नोटिस इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है.

नौकरी से निकाले जाने की सूचना के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों में भारी चिंता और तनाव का माहौल है. परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतों को लेकर सैकड़ों कर्मचारी परेशान हैं. इसी के चलते पीड़ित कर्मचारी जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की शिकायत की. (Aditya Birla Group)

कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है. फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है.

Check Also

CG School Holiday 2026: दशहरा से विंटर वेकेशन तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी, छात्रों को मिलेंगे 15 दिन के अवकाश

Dussehra Holiday Announcement: कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि की शुरुआती होने वाली है. इसके बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *