विश्व रेडियो दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर

रायपुर। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रेडियो की भूमिका पर अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने के लिए दो नए ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे। ये ट्रांसमीटर अंबिकापुर और सरायपाली में स्थापित किए जाएंगे। इनके शुरू होने से दूर-दराज के क्षेत्रों तक रेडियो की पहुंच और मजबूत होगी।

सीएम साय ने कहा कि आज सूचना क्रांति का दौर है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद रेडियो आज भी अपनी विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच के कारण जनसंचार का मजबूत माध्यम बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद संचार माध्यम है, जो आम लोगों की जरूरतों के अनुसार कार्यक्रम तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए रेडियो को माध्यम चुना है, जिससे यह साबित होता है कि रेडियो आज भी जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन लंबे समय से संचालित हो रहे हैं। रायपुर से विविध भारती सेवा का प्रसारण किया जा रहा है, जबकि अंबिकापुर में प्राइमरी स्टेशन कार्यरत है।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो न केवल सूचना देने का माध्यम है, बल्कि समाज को जोड़ने और जागरूक करने का भी सशक्त जरिया है।

Check Also

‘ग्रहण मंत्री’ बयान पर सियासी तकरार तेज, विजय शर्मा का कांग्रेस पर पलटवार

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा ‘ग्रहण मंत्री’ कहे जाने पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *