Breaking News

कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाटः पत्थर से कुचलकर की हत्या, दादी के शव के पास डेढ़ साल का मासूम पोता रोता रहा

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में जमीनी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारा कोई और नहीं कलयुगी बेटा ही है। उसने पत्नी के कहने पर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दतिया के विजयपुर गांव की घटना
दरअसल घटना दतिया के विजयपुर गांव की है जहां बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा पत्नी के दबाब में आकर जमीन अपने नाम कराना चाहता था। बुधवार रात को मां मिथला पाल की पत्थर से कुचलकर बेटे ने हत्या कर दी।

पुलिस हिरासत में आरोपी
जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की घटना। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी बेटा अरविन्द पाल को हिरासत में लिया है। दादी के शव के पास डेढ़ साल का मासूम रोता रहा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर से पूछताछ शुरू कर दी है।

Check Also

JSSC CGL Scam: पेपर छापने वाले समीर ने पहले ही रट लिए थे सवाल-जवाब! दिल्ली-रांची फ्लाइट से कोचिंग सेंटर और करोड़ों के नेटवर्क तक पहुंची CID

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा-2023 में कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *