Breaking News

ग्वालियर में स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. ग्राहकों को बिल 4 गुना तक बढ़े हुए मिल रहे हैं. अब इस मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम के पास पहुंची है. फोरम ने इसे सेवा में कमी मानते हुए बिजली कंपनी को क्षतिपूर्ति के आदेश दिए हैं.

क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर में रहने वाले शशि वाजपेयी ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाई कि स्पष्ट सहमति के बिना उनका पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया. विरोध जताने पर फिर से पुराना मीटर लगाया गया, लेकिन इसका सही रिकॉर्ड नहीं दर्ज किया. एक ही महीने में दो अलग-अलग बिल जारी किए गए. फोरम ने इसे सेवा में कमी माना.

बिजली बिल चार गुना तक बढ़ा
शिकायतकर्ता के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने के दो दिनों के भीतर ही बिजली बिल 4 गुना तक बढ़ गए. जहां अप्रैल 2025 में 159 यूनिट की खपत पर 437 रुपये बिल आया था. वहीं, दो दिन बाद ऑनलाइन पोर्टल पर ये राशि 157 यूनिट्स पर चार गुना बढ़कर 1830 रुपये हो गई. इसी मामले ने फोरम ने कंपनी को हर्जाना देने के लिए कहा. 45 दिनों में संशोधित बिल जारी करने के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही 2000 रुपये मानसिक क्षति राशि और दो हजार रुपये वाद व्यय देने के लिए कहा है.

स्मार्ट मीटर लगाने रोके गए
ग्वालियर में अब तक 23 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर ग्राहकों ने स्मार्ट मीटर का विरोध किया. इसके बाद शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है.

Check Also

Rohit Sharma Retirement: क्रिकेट के बाद क्या करेंगे हिटमैन? अश्विन ने बताया पूरा प्लान

Ashwin Reveals Hitman Next Step: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *