Breaking News

Coldrif Cough Syrup Ban: छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की जान लेने वाला कोल्ड्रिफ कफ सिरप एमपी में बैन, CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन

MP News: छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 9 बच्चों की मौत के मामले में सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम ने पूरे प्रदेश में ‘Coldrif’ कफ सिरप को बैन कर दिया है. इसकी बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी. राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

सीएम ने किया एक्स पर पोस्ट
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि छिंदवाड़ा में ‘Coldrif’ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया है. सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है. सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था. आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई. रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है.

उन्होंने लिखा कि बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी. राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Check Also

Meerut Bribery Case: PM आवास की रजिस्ट्री के नाम पर मांगी ₹6 हजार रिश्वत, पैसे लेते ही पहुंची Anti-Corruption टीम; कर्मचारी गिरफ्तार

मेरठ. शास्त्री नगर स्थित आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *