सिंधिया से नपाध्यक्ष और ठेकेदार की शिकायत करना पड़ा महंगा, रास्ते में पार्षद के भाई को जमकर पीटा, अध्यक्ष पति समेत 3 पर FIR

शिवपुरी: नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के बीच चल रही सियासी घमासान अब हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई है. नपा अध्यक्ष पति, नपा ठेकेदार और उसके साले पर बीजेपी पार्षद के भाई के साथ मारपीट करने का आरोप है. देर रात इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मोहना थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी पार्षद तारा राठौर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा और ठेकेदार अर्पित शर्मा की शिकायत की थी. जिसके चलते इस मारपीट को अंजाम दिया गया है. बता दें कि शिवपुरी नगर पालिका में चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्षदों को मिलने के लिए ग्वालियर बुलाया था. जिसमें शामिल भाजपा पार्षद ताराचंद राठौर ने सिंधिया से नपाध्यक्ष और ठेकेदार अर्पित शर्मा की शिकायत की थी.

सिंधिया से मुलाकात करके यह पार्षद शिवपुरी वापस लौट रहे थे. तभी ताराचंद के भाई मनीष राठौर के साथ मोहना में बलराम होटल पर नपा अध्यक्ष पति संजय दुबे ,ठेकेदार अर्पित शर्मा और उसके साले दीपू ने मारपीट कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा भी वहां मौजूद थीं. मारपीट की सूचना जब पार्षदों को लगी तो वो भी वहां पहुंच गए और थाने में एफआईआर दर्ज कराई.

Check Also

बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हावड़ा और सिलीगुड़ी समेत 4 जिलों के 10 ठिकानों पर रेड, अवैध कॉल सेंटर को लेकर हुई छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *