संप्रेषण गृह में बंद किशोर अस्पताल से भागा, अब तक नहीं मिला कोई सुराग, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

रायबरेली। जिला अस्पताल से इलाज के दौरान हथकड़ी समेत फरार हुए किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार किशोर एक मार्च को इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला था।

उसका कोई पता नहीं चल सका
बताया जा रहा है कि वह भागते समय दूसरे मरीज की चप्पल पहनकर अस्पताल से फरार हो गया था। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने रात में ही उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम किशोर की तलाश में लखनऊ स्थित उसके घर भी पहुंची, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई जांच
बताया जा रहा है कि किशोर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में बंद था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Check Also

IIT बॉम्बे में 3 दिन के प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला, साहिल वाकोडे केस में प्रोफेसर निलंबित

Administration Accepts 18 Demands: IIT बॉम्बे के हॉस्टल में एनर्जी साइंस विभाग के छात्र साहिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *