MP में बीजेपी के बाद कांग्रेस विधायक और नेताओं की होगी ट्रेनिंग, धार के मांडू में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, दिल्ली से आएंगे ट्रेनर

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी एक्टिव होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अपने विधायकों और नेताओं को प्रशिक्षण देने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण धार जिले के मांडू में 21 और 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कांग्रेस का दो दिवसीय शिविर होगा। ऐसे में कांग्रेस अब एक बड़े कदम की ओर बढ़ रही है।

शिविर को “नव संकल्प” का दिया नाम
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के इस शिविर को “नव संकल्प” नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य की रणनीति तैयार करना और आगामी मानसून सत्र में सत्ता पक्ष को घेरने की योजना बनाना है। इसके लिए दिल्ली से विशेष ट्रेनर यहां आएंगे। जिसमें उन्हें सिखाया जाएगा कि सत्ता पक्ष को कैसे जवाब देना है और जनता के बीच जाकर सरकार की कमियों को कैसे उजागर करना है। साथ ही, विधायकों और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के गुर भी सिखाए जाएंगे।

वीसी के जरिए जुड़ेंगे दिग्गज नेता
इस शिविर में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधायकों को संबोधित करेंगे। यह व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि 21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा। इस प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस मध्यप्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने और संगठन को नई दिशा देने की तैयारी में है।

Check Also

पश्चिम बंगाल में 8 की बजाय 2 चरणों में वोटिंग, BJP क्यों मान रही इसे बड़ा ‘मौका’, TMC की बढ़ी टेंशन?

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *