MP News: नए साल में यूपी समेत 6 राज्यों तक दौड़ेंगी एमपी परिवहन की बसें, 389 रूटों पर जारी होगा परमिट

MP News: नए साल में मध्य प्रदेश के बस यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. साल 2026 में मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बसें फिर से यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी. राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं. 15 साल बाद 389 रूटों पर बसें संचालित की जाएंगी. इसके लिए प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ एग्रीमेंट किया जाएगा.

हरियाणा और उत्तराखंड तक चलेंगी बस
मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें प्रदेश के भीतर तो संचालित की जाएंगी, इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लिए भी चलेंगी. इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा. राजस्थान के 200, यूपी के 69, महाराष्ट्र के 81, गुजरात के 30 और उत्तराखंड के 9 रूटों पर बसें चलेंगी. ये वही रूट हैं जिन पर पहले राज्य परिवहन की बसें संचालित की जाती थीं. साल 2010 में निगम के बंद होने जाने के बाद इन रूटों पर बस का संचालन भी बंद हो गया था. अब फिर से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बसें संचालित की जाएगी.

23 दिसंबर को हुई उच्च स्तरीय बैठक
इसी महीने 23 दिसंबर को परिवहन विभाग की एक हाई लेवल बैठक हुई, इसमें इन बसों के संचालन पर मुहर लगी. इस बैठक में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के साथ-साथ सीनियर अफसर मौजूद रहे. मीटिंग में ये तय हुआ कि राज्य परिवहन उपक्रम और राज्य परिवहन संगठन के गठन के बाद प्राइवेट बस ऑपरेटर्स से एग्रीमेंट किया जाएगा, उनकी बसों को परमिट दिया जाएगा.

गुजरात के साथ भी चर्चा जारी
गुजरात के लिए 30 रूटों पर बातचीत जारी है. नए सिरे से संचालन के लिए गुजरात राज्य परिवहन विभाग से जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. फिलहाल प्रदेश के अंदर और दूसरों राज्यों के लिए प्राइवेट बसों से यात्रा संपन्न की जा रही है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *