Damoh: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गले में प्याज-चीनी की माला पहनकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Damoh: केंद्र सरकार की नीतियों और दिनों दिन बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. मध्यप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर दमोह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘जनता की आवाज’ रैली निकालकर महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश जताया.

अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन
इसी कड़ी में 56-जबेरा विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओ ने हाथठेले पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल लेकर निकले, जबकि गले में प्याज और शक्कर की माला पहनकर गली-मोहल्लों में विरोध यात्रा निकाली गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है. यहां तक कि रक्षाबंधन पर्व में बहिन भाई को राखी बांधकर मिठाई खिलाती है, लेकिन शक्कर के दाम बढ़ने से मजदूर वर्ग के लोगों की राखी फीकी पड़ गई. बाजारों में राखी खरीदने जा रही बहनें इसी सोच में डूबी हुई है कि राखी खरीदे या मिठाई?

फिलहाल कांग्रेस ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की है. इस प्रदर्शन में जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव, कृष्णा यादव, ऋषभ सिंघई, गौरव दुबे, नीलेश यादव और रामकृष्ण मालवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *