Breaking News

बीमारी से हार गई जिंदगी: लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की आत्महत्या, 2 वर्ष से बीमार था व्यक्ति

सीतापुर। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह दो वर्ष से बीमार चल रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

लखनऊ से चल रहा था राकेश का इलाज
यह पूरा मामला जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। जहां के राकेश मिश्रा नाम का व्यक्ति पिछले दो सालों से बीमारी से जूझ रहा था। अलग-अलग जगहों में इलाज कराने के बावजूद उसे किसी भी तरह से राहत नहीं मिल रही थी। परिजनों ने बताया कि वर्तमान समय में राजधानी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

दो वर्ष से बीमार था व्यक्ति राकेश मिश्रा
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह चारपाई में लेटा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक चारपाई से उठा और कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर बाहर ले आए और पास में रख ली। जिस देख परिजन डर गए। राकेश की पत्नी ने बंदूक हटाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद वो घर के अन्य लोगों को बुलाने चली गई। इसी दौरान राकेश ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

Check Also

Dhanbad News: विदेश भागने की तैयारी में था प्रिंस खान का भाई बंटी! कोलकाता से पुलिस ने दबोचा, जाली पासपोर्ट की जांच तेज

धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर जांच कर रही धनबाद पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *