सड़क हादसे में घायल दंपत्ति ने तोड़ा दम, तेज रफ्तार कार चालक ने मारी थी ठोकर, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे 130-C पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग दंपत्ति ने शाम तक दम तोड़ दिया. घटना तौरंगा मोड़ के पास हुई थी, जहां सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी थी. वहीं सूचना मिलने के बाद भी एंबुलेंस समय रहते मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिसके चलते पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी को स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन बुजुर्ग महिला ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार राधेश्याम नायक (निवासी जाड़ापदर) और उसकी पत्नी कामा बाई देवभोग की ओर से मैनपुर जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि राधेश्याम नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे तत्काल मैनपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और कार को जब्त कर लिया. पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने वाले चालक के खिलफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से 5 लोग एक कार में सवार होकर गोहरापदर में आयोजित गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

Check Also

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन, जानें इनकी मांगें

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *