Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

cg weather forecast: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ीं हैं और कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Check Also

CG IT RAID: रायपुर-रायगढ़ में 14 घंटे तक आयकर विभाग की दबिश, स्टील कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

CG IT Raid Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *