Dantewada: मंदिर से लौट रही महिला के साथ दरिंदगी, पहले CRPF कैंप के पास से घसीटा, फिर जंगल में रेप करने के बाद किया मर्डर

Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दंतेवाड़ा जिले के कुंदेली गांव स्थित CRPF कैम्प के पास एक महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. इसके बाद महिला का शव जंगल में नग्न अवस्था में मिला.

मंदिर से लौट रही महिला के साथ दरिंदगी
दंतेवाड़ा जिले के कुंदेली गांव स्थित CRPF कैम्प के पास एक महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, मृतका भांसी के मासापारा स्थित देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रहकर पूजा-अर्चना कर रही थी. नवरात्रि के समापन के बाद, विजयादशमी के दिन वह अपने गांव कुंदेली लौट रही थी. इसी दौरान अज्ञात दरिंदों ने उसे रास्ते से उठाकर जंगल की ओर घसीटा और वहां उसके साथ पहले अनाचार किया, फिर बेरहमी से हत्या कर दी.

CPI ने दी आंदोलन की चेतावनी
CPI जिला सचिव ने कहा कि बस्तर में ऐसी बर्बरताएं नई है. उन्होंने 7 दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Check Also

Raipur: यातायात के लिए रायपुर बना सुरक्षित और हाईटेक, QR कोड स्कैन करते ही वाहन चालक की मिलेगी पूरी जानकारी

Raipur: छत्ततीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिका देते हुए परिवहन विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *