Breaking News

गुना में पुलिस चौकी के अंदर नशे में धुत ASI, अर्धनग्न होकर जमीन पर लेटे मिले; SP बोलीं- कार्रवाई करेंगे

Guna News: मध्य प्रदेश की गुना पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. यहां पुलिस चौकी के अंदर नशे में धुत एएसआई का एक वीडियो सामने आया है. चौकी प्रभारी अर्धनग्न अवस्था में चौकी के अंदर बने कमर में मधहोश लेटा हुआ दिखाई दे रहे हैं. जमीन में लेटे एएसआई जगदीश जाटव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

अधिकारियों के ना आने पर रौब दिखाते हैं ‘ASI साहब‘
पूरा मामला मृगवास थाने की बांसाहेडा पुलिस चौकी का है. यहां एएसआई जगदीश जाटव चौकी प्रभारी हैं. एएसआई जगदीश जाटव का कथित रूप से शराब पीकर चौकी के अंदर जमीन पर लेटे पाए जाने के बाद एक बार फिर पुलिस की गरिमा पर सवाल उठ गए हैं. ये इलाका काफी दूर दराज का है. जिसके कारण यहां पुलिस के आला अधिकारियों का यहां कम ही आना हो पाता है. इसका पूरा फायदा एएसआई साहब उठाते हैं.

पहले भी विवादों में रहे हैं ASI
ये पहला मौका नहीं है जब एएसआई जगदीश जाटव विवादों में रहे हों. इसके पहले भी उन पर कभी अवैध तरीके से वसूली, कभी लोगों को डराने धमकाने और पुलिस वर्दी का रौब दिखाने के आरोप लग चुके हैं. यहां तक कि उनके अंडर चौकी में काम करने वाला स्टाफ भी उनसे परेशान रहता है. लेकिन डर के कारण कोई कुछ नहीं कहता है. बताया जा रहा है कि चौकी के अंदर अपने अंडर काम करने वाले अन्य पुलिस कर्मचारियों को एएसआई जगदीश जाटव लाइन अटैक करने की धमकी देकर डराकर रखते हैं.

SP बोलीं- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
आरोपी एएसआई का कथित रूप से चौकी के अंदर शराब पीकर लेटे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी सर्कुलेट हो रहा है. हालांकि अभी तक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है. वहीं जब पूरे मामले पर एसपी हितिका वासल से बात की गई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

Check Also

‘BJP अब बकासुरों की पार्टी…’, राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर संजय राउत बोले- जल्‍द एहसास होगा नरक में आ गए

Sanjay Raut on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में हुई टूट को लेकर आप और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *