Breaking News

Ambikapur: छात्र से लिखवाई मां की अश्लील गालियां, मामले में बिरला ओपन माइंड स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी, शिक्षिका सस्पेंड

Ambikapur: अंबिकापुर के ओपन बिरला माइंड इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र से उसकी मां के लिए अश्लील गालियां 100 से अधिक बार नोटबुक में लिखवाने का मामला तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. साथ ही मामले में संबंधित शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

छात्र से लिखवाई मां की अश्लील गालियां
जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका ने छात्र को उसकी नोटबुक में 100 से अधिक बार मां के लिए अश्लील गालियां लिखने के लिए कहा था. इतना ही नहीं, छात्र को वही नोटबुक अपने परिजनों को दिखाने के लिए भी घर भेज दिया गया. घटना सामने आने के बाद परिजनों और आम लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली.

मामले ने तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मीडिया के सामने अपनी ओर से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है. प्रबंधन ने संबंधित शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है.

बिरला ओपन माइंड स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी, शिक्षिका सस्पेंड
इधर, इस मामले पर छात्र संगठनों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे. वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

स्कूल के मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रबंधन ने संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की आंतरिक जांच भी कराई जा रही है. अब सभी की नजर जिला शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *