Breaking News

सड़क पर दौड़ी मौत, डीसीएम और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की थम गई सांसें

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार डीसीएम और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

2 लोगों की थम गई जिंदगी
यह पूरा मामला जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार डीसीएम ने आलू से लदे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में डीसीएम ड्राइवर और ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। जिसे फिर से सुचारू कर दिया गया।

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *