Breaking News

हरियाणवी सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 5 शूटर्स को किया गिरफ्तार

Rahul Fazilpuria: हरियाणवी सिंगर-रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुग्राम एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने जॉइन्ट ऑपरेशन कर सिंगर पर जानलेवा हमले की कोशिश कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एनकाउंटर में 5 शूटरों को पकड़ा जिनमें से 4 को पैर में गोली लगी है. इससे पहले पिछले महीने की 14 तारीख को भी फाजिपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ था.

एनकाउंटर में चार को लगी गोली
गुरुग्राम एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने सेक्टर 93 के पास वज़ीरपुर में फाजिलपुरिया की हत्या की योजना बना रहे पाँच शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को खबर मिली की सिंगर पर हमला होने वाला है. इसके बाद पुलिय ने ऑपरेशन शुरु कर दिया. बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार में सवार इन शूटरों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसका जवाब पुलिस ने 18 राउंड फायरिंग से दिया.

चार शूटरों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक को कोई चोट नहीं आई. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके तार गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया से जुड़े पाए गए, जिन्होंने कथित तौर पर विदेश से इस साजिश की योजना बनाई थी. ये शूटर इन गैंगस्टरों के लगातार संपर्क में थे.

14 जुलाई को भी हुआ था हमला
सिंगर फाजिलपुरिया पर पिछले महीने 14 तारीख को भी जानलेवा हमला हुआ था. उस वक्त सिंगर अपनी कार में कही जा रहे थे. तभी उन पर दो-तीन राउंड फायरिंग हुई. लेकिन उनकी खुशकिस्मती रही की समय से गाड़ी मोड़ ली और कुथ नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, उनकी गाड़ी को गोली लगी थी. राहुल को लगा था कि सामने वाले उनके फैंस हैं और मिलने आए हैं.

Check Also

Narmadapuram Crime News: रेलवे ट्रैक पर मिला पटवारी का शव, स्टेशन की पार्किंग में कार से मिले दो बच्चों के शव

Narmadapuram Crime News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *