Satish Shah Passes Away: नहीं रहे ‘सारा भाई वर्सेस सारा भाई’ फेम एक्टर सतीश शाह, 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Satish Shah Death News: बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता ‘सारा भाई वर्सेस सारा भाई’ फेम सतीश शाह का 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर ने मीडिया से बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की है. सतीश शाह का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा.

फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री में शोक की लहर
74 वर्ष की उम्र में सतीश शाह के जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हाल ही में ऐड गुरु पीयूष पांडे के निधन से उबर रही फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में अनेक फिल्मों और टीवी शोज में अभिनय किया, लेकिन उन्हें असली पहचान लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के रोल से मिली थी. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं.

ऐसा रहा सतीश शाह का सफर
गुजरात के मांडवी में जन्मे सतीश शाह ने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और इसके बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की ट्रेनिंग ली. 1972 में उन्होंने डिजाइनर मधु शाह से विवाह किया था. कोविड-19 महामारी के दौरान वे खुद संक्रमण से ग्रस्त हुए थे, लेकिन उन्होंने उसे मात दी थी.

सतीश शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘भगवान परशुराम’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *