Breaking News

पवन सिंह तलाक मामला: कोर्ट नहीं पहुंचे पावर स्टार, इंतजार करती रहीं ज्योति सिंह, जज से कहा- मैं अपने पति के साथ….

Pawan Singh News: भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसकी सुनवाई कल बुधवार (11 फरवरी) को आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में हुई। हालांकि इस सुनवाई में पवन सिंह खुद नहीं पहुंचे। उनके वकील ने बताया कि, पवन सिंह की तबीयत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनावई 24 फरवरी को टाल दी।

हालांकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची हुई थीं। उन्होंने जज के सामने कहा कि, मैं तलाक की अर्जी से सहमत नहीं हूं और इस मामले में आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। ज्योति सिंह ने कहा कि, मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं। कोर्ट में ही ज्योति सिंह ने पवन सिंह का थोड़ी देर इंतजार किया लेकिन, जब वो नहीं पहुंचे तो वह भावुक होकर कोर्ट से निकल गईं।

ज्योति सिंह हरे रंग की साड़ी पहनकर कोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी पहना हुआ था। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी हलचल देखने को मिली। कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया ने उनसे तलाक को लेकर सवाल किया, हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप-चाप चली गईं। ऐसे में अब देखने वाल बात यह होगी की अगली तारीख पर सुनवाई के लिए दोनों पति-पत्नी कोर्ट पहुंचते हैं या नहीं?

बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह थी। साल 2014 में नीलम और पवन की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था. उसके बाद साल 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और कुछ समय बाद उनकी शादी में अनबन हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर ज्योति सिंह ने अदालत का रुख ले लिया है।

Check Also

‘मेरा दिल पीड़ा सहने वाली हर महिला के लिए दुखी है’, ट्विशा केस पर बोलीं बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली

Celina jaitly on Twisha Sharma Case: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *