Delhi Murder: छोटे भाई ने रेत दिया बड़े भाई का गला, फिर तड़पते भाई को घर के अंदर बंद कर हुआ फरार, इलाके में हड़कंप

पूर्वी दिल्ली से रिश्ते को तार-तार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां के न्यू उस्मानपुर इलाके में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह बड़े भाई द्वारा छोटे भाई को खर्चा बंद किया जाना बताया जा रहा है। इस वारदात के बाद आरोपी कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया। 6 जुलाई को सड़ी-गली हालत में इदरीश (35) का शव बरामद हुआ।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान मृतक का मोबाइल गायब मिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान इरशाद आलम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और इदरीश का मोबाइल बरामद कर लिया है। उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 6 जुलाई को न्यू उस्मानपुर इलाके में कुछ लोगों ने एक कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला बंद था।

अंदर तेज दुर्गंध थी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ इदरीश का शव मिला। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। उसका गला रेता हुआ था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से किशनगंज बिहार के रहने वाले हैं।

इसका भाई अपना काम करता था। भाई ने रोजाना इरशाद को काम के बदले 500 रुपये और 100 रुपये खर्चा देने को बोला था। कुछ दिन तो भाई ने रुपये दिए, बाद में बंद कर दिए। रुपये मांगने पर उसका भाई से झगड़ा हो गया। इसी वजह से उसने चार जुलाई को भाई की हत्या की।

Check Also

पश्चिम बंगाल में 8 की बजाय 2 चरणों में वोटिंग, BJP क्यों मान रही इसे बड़ा ‘मौका’, TMC की बढ़ी टेंशन?

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *