CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अपनी विदाई से पहले एक बार फिर एक्टिव हो गया है. जिससे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जमकर बारिश हो रही है.

छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धोरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है. वहीं छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

Check Also

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *