Breaking News

‘बम फटने वाला है…’, लाल किला और दिल्ली विधानसभा को उड़ाने की धमकी

Delhi: लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें लिखा, बम फटने वाला है. धमकी कथित तौर पर खालिस्तानी ग्रुप के नाम पर भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सूचना मिलते ही मौके पर बॉम्ब स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की गहन जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. फिलहाल, जांच जारी है.

दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर धमकी की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर बम डिटेक्शन टीम, फायर विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पहुंचकर सघनता के साथ जांच पड़ताल की.

लाल किला की बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस पहले से ही लाल किला की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी है. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि लाल किला या भीड़-भाड़ इलाके वाले एरियों में धमाका होने की संभावना है. जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच करते हुए 8 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. उन पर आरोप है कि ये सभी आरोपी किसी बड़े धमाके की प्लानिंग में थे. इनमें से कुछ आरोपी पाकिस्तान के आतंकी संगठन ISI संगठन से भी जुड़े पाए गए. फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, धमकी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ई-मेल के माध्यम से मिली है और यही ईमेल दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक आईडी पर भी भेजा गया है. इसके साथ ही आर्मी स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी का जिक्र है. बता दें, पिछले कई दिनों से स्कूलों, कोर्ट और कई संस्थानों को धमकियां मिल चुकी हैं. हालांकि पुलिस जांच में ये फर्जी निकल चुकी हैं. फिलहाल, अब पुलिस की टीम धमकी भेजने वाले की तलाश करने में जुटी है.

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *