Breaking News

सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार: अज्ञात ट्राले ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत; 1 घायल

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में देर रात दर्दनाक घटना हुई। जहां सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा मामला नयागांव चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीबी 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदसौर जिले के चार लोग कार से सांवलिया सेठ मंडफिया दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार की अज्ञात ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही परिजन सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस चौकी ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्राले की तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान भारत डांगी (43), गोवर्धन मेघवाल (58) और पिंकेश पोरवाल (40) के रूप में हुई है। जबकि रामसिंह बंजारा (42) घायल है, जिनका नीमच के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

Check Also

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: पानी और सीवर सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट्स, DJB घर की टंकियां साफ करने खुद आएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *