30,000 फीट की ऊंचाई पर ढिशूम-ढिशूम; फ्लाइट में भारतीय पैसेंजर और अमेरिकी यात्री के बीच हुई खतरनाक लड़ाई, खूब चले थप्पड़ और मुक्के

30,000 फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में भारतीय और अमेरिकी यात्री के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना फ्रंटियर एयरलाइंस की फिलाडेल्फिया से मियामी फ्लाइट की है। 21 साल के भारतीय मूल युवक इशान शर्मा को फ्लाइट में अमेरिकी सहयात्री के साथ झगड़े और गला दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Miami International Airport) पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई होते हुए दिख रही है। जबकि अन्य पैसेंजर उसे बस देख रहे हैं।

फ्लाइट में ही मौजूद एक अन्य पैंसेजर ने दोनों के बीच लड़ाई का वीडियो शूट कर वायरल कर दिया। घटना 30 जून की है। भारतीय मूल के इशान शर्मा और अमेरिकी मूल के कीनू इवांस फ्रंटियर एयरलाइंस की फिलाडेल्फिया से मियामी फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। दोनों की सीट अगल-बगल थी। घटना के समय फ्लाइट लगभग 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रही थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यात्री इवांस ने बताया कि यह हमला बिना किसी उकसावे की कार्रवाई के बावजूद हुआ। पीड़ित ने कहा कि शर्मा उनके पास अपनी सीट पर वापस लौटते हुए आए और अचानक उनका गला पकड़ लिया। इवांस ने बताया, “वह एक अजीब हंसी हा हा हा हा कर रहा था… और कह रहा था, ‘तुम छोटे और नश्वर इंसान, अगर तुम मुझे चुनौती दोगे तो तुम्हारी मौत होगी। इवांस ने कहा कि वह शर्मा के ठीक सामने बैठे थे।

इवांस ने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने क्रू मेंबर्स को दी। जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें कहा कि अगर इशान फिर से परेशान करता है तो सहायता बटन दबाकर बुलाएं। इसके कुछ देर बाद ही इशान उनके पास आया, फिर अपना माथा टकराया और गला पकड़ लिया। इसके बाद मेरे पास बस दो विकल्प बच गए थे. या तो भाग जाओ या ख़ुद की आत्मरक्षा करो। इसके बाद दोनों यात्री हवा में ही एक दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाने लगे। इस लड़ाई में भारतीय मूल के यात्री इशान शर्मा को आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई। इस झगड़े में इशान की बाईं आंख के ऊपर कट लग गया। जबकि इवांस के चेहरे पर खरोचे आईं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस झगड़े के समाप्त होने के बाद इशान अपनी सीट पर लौट गया और ख़ून से सने अपने चेहरे की सेल्फी लेने लगा।

फ्लाइट को मियामी एयरपोर्ट पर लैंड करते ही पुलिस ने ईशान शर्मा को हिरासत में ले लिया और इसके बाद जैक्सन वेस्ट हॉस्पिटल भेजा। ईशान को इसके बाद टर्नर गिलफोर्ड नाइट सुधार केंद्र में भेजा गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान शर्मा के वकील ने घटनाक्रम का एक अलग संस्करण पेश किया। वकील ने बताया कि यह विवाद शर्मा की धार्मिक ध्यान प्रक्रिया को लेकर हुई एक गलतफहमी का परिणाम था। “मेरे मुवक्किल उस धर्म से हैं जिसमें ध्यान शामिल है।वकील ने स्थानीय मीडिया से कहा, दुर्भाग्यवश उनके पीछे बैठा यात्री इसे समझ नहीं पाया और न ही इसकी कद्र की।” अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं और वायरल वीडियो के साथ-साथ यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के गवाहों के बयानों की समीक्षा कर रहे हैं।

Check Also

पश्चिम बंगाल में 8 की बजाय 2 चरणों में वोटिंग, BJP क्यों मान रही इसे बड़ा ‘मौका’, TMC की बढ़ी टेंशन?

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *