Breaking News

मंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बलून में लगी आग, तेज हवा में नहीं उड़ सका

MP News: मध्‍य प्रदेश के गांधीसागर में शनिवार सुबह बड़ा हदसा टल गया जब मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिस हॉट एयर बलून में सवार थे, उसके निचले हिस्‍से में अचानक आग लग गई. हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होने से बलून नहीं उड़ सका. इस बीच, बलून का निचला हिस्सा जल गया, जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. इस घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बलून से जुड़ी ट्राली को संभाले रखा जिससे मुख्‍यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे.

गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्‍करण में पहुंचे थे सीएम
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फॉरेस्‍ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्‍करण का शुभारंभ किया था. उन्‍होंने रात हिंगलाज रिसोर्ट में ही गुजारी और क्रूज से चंबल डैम बैकवॉटर क्षेत्र का भ्रमण किया. शनिवार सुबह रिट्रीट पहुंचकर उन्‍होंने बोटिग का आनंद लिया.

मुख्‍यमंत्री मंदसौर सांसद सुधीर गुप्‍ता के साथ हॉट एयर बलून की सैर पर निकले थे, लेकिन तेज हवा के कारण यह उड़ान संभव नहीं हो सकी. जब बलून में हवा भरी जा रही थी, तभी वह अचानक नीचे की ओर झुक गया और उसके निचले हिस्‍से में आग लग गई. इस दौरान मुख्‍यमंत्री ठीक नीचे मौजूद थे, जिसके चलते उनकी सुरक्षा टीम तुरंत सर्तक हो गई और ट्रॉली को मजबूती से संभाले रखा. वहीं, मौके पर मौजूद एक्‍सपर्ट और कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर हालात पर काबू पा लिया गया.

एक्‍सपर्ट ने क्‍या कहा
एक्‍सपर्ट के अनुसार, हॉट एयर बलून उड़ाने के लिए हवा की गति न के बराबर होनी चाहिए. सुबह 6 से 7:30 बजे तक का समय इसके लिए सबसे उपयुक्त रहता है, लेकिन मुख्‍यमंत्री जब बलून में सवार हुए, उस समय हवा की रफतार 15 से 20 किमी प्रति घंटा थी जिसकी वजह से उड़ान नहीं हाे पाई.

Check Also

अंश और अंशिका कांड के जरिए रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मानव तस्कर से छुड़ाए 12 बच्चे, गुलगुलिया गैंग के 16 गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. रांची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *