Bhopal: बैंक ऑफ बड़ौदा से फ्रॉड केस में ED का बड़ा एक्शन, रंजीत ऑटोमोबाइल की 27.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Bhopal News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भोपाल टीम ने बैंक ऑफ बड़ौदा से फ्रॉड केस में बड़ा एक्शन लिया है. ED की टीम ने रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ की प्रॉपर्टी को कुर्क किया है. ED भोपाल ईकाई ने 16 सितंबर को यह एक्शन लिया. इसके अलावा इस मामले में DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने लालघाटी क्षेत्र से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

27.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क
ED की ओर से जानकारी दी गई कि रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है. यह वह प्रॉपर्टी है, जो मिसरोद इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 12 पर स्थित है. ED की टीम ने PMLA के तहत यह कार्रवाई रंजीत ऑटोमोबाइल्स द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से लिए गए 34.36 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट में धोखाधड़ी की शिकायत के बाद की है.

क्या है बैंक ऑफ बड़ौदा फ्रॉड केस?
ED के मुताबिक भोपाल स्थित रंजीत ऑटोमोबाइल्स के संचालकों ने बैंक ऑफ बड़ौदा से अपने बिजनेस के लिए 34 करोड़ 36 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट बनवाई थी. क्रेडिट लिमिट बनवाने के बाद फर्म ने लोन लेकर उस पैसे को व्यापार में लगाने के बजाय अन्य कामों में खर्च कर दिया था.

डीआरआई ने युवक को हिरासत में लिया
16 सितंबर को DRI ने भी बड़ा एक्शन लिया है. भोपाल के लालघाटी क्षेत्र से जगदीश नामक एक युवक को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. डीआरआई को मुख्यालय से इस व्यक्ति के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन और तस्करों से संबंध होने की जानकारी मिली थी. इस मामले में डीआरआई ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.

Check Also

Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा से करें दिन की शुरूआत

Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र का पावन पर्व गुरुवार, 19 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *