Breaking News

रोजगार सहायक ने फांसी लगाकर दी जान: 3 माह से मानदेय नहीं मिलने से था परेशान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की सिलौंडी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुर ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ सुंतरा निवासी रूपेंद्र सिंह 38 वर्षीय ने द्वारा पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग-पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भिजवाया।

परिजनों ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रोजगार सहायक को तीन माह से मानदेय नहीं मिला था, जिसके कारण रोजगार सहायक काफी दिनों से परेशान था। वर्तमान में एसआईआर काम के दबाव के कारण रोजगार सहायक ने आत्मघाती कदम उठाया है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया की युवक शराब पीने का आदि था, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *