जमीन गाइडलाइन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा खपाना था इसलिए कांग्रेस ने…

रायपुर। जमीन खरीदी-बिक्री के लिए गाइडलाइन दर में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रही सरकार की ओर से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शराब, कोयला और महादेव सट्टा का पैसा जमीन में खपाना था, इसलिए दस फीसदी के रेट पर ही जमीन की खरीद-बिक्री कर जमीनों को इकट्ठा कर रहे थे.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जमीन का गाइडलाइन दर नहीं बढ़ने देने के पीछे कांग्रेस की बहुत बड़ी साज़िश थी. उन्होंने कहा कि कहीं कोई त्रुटि है, तो उसे ठीक कर लिया जाएगा. बाकी जहां कहीं भी जमीन का अधिग्रहण होता है, वहां गाइडलाइन रेट कम होने से सीधे तौर पर किसान को नुकसान होता है.

मंत्री ने कहा कि गाइडलाइन रेट का संबंध मध्यमवर्गीय परिवारों की होम लोन सुविधा से ही नहीं, बल्कि किसानों के हितों और समग्र रियल एस्टेट सुधार की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है, जिससे राज्य की जनता और राज्य की अर्थव्यवस्था दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *