CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा ऐप केस समेत कई केस में फंसे भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं लगाई थीं. SC ने इन याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. साथ ही हाई कोर्ट जाने की बात कही है. जानें पूरा मामला-
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM भूपेश बघेल की याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. SC ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने की सलाह दी है. इसके बाद याचिकककर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ही है.
डबल बेंच ने सुनवाई से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमल्या बागची की बेंच ने भूपेश बघेल की याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार किया है.
भूपेश बघेल ने लगाई थी याचिकाएं
पूर्व CM भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट मे CBI और ED जांच शक्तियों और अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी है. उन्होंने याचिका में सवाल उठाया है कि CBI और ED को छत्तीसगढ़ में जांच करने का अधिकार किस आधार पर मिला, जब राज्य सरकार ने पहले ही उनकी आम सहमति वापस ले ली थी. याचिका में दोनों केंद्रीय एजेंसियों की जांच शक्तियों और अधिकार क्षेत्र पर आपत्ति जताई गई थी.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter