MP News: रीवा में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक मौत, 4 लोग घायल

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में तेज रफ्तार गाड़ी का ‘तांडव’ देखने को मिला, जहां एक बोलेरो ने तीन बाइकों सवारों को टक्कर मार दी. इसके बाद गाड़ी ओवरब्रिज की बॉउंड्री से टकराकर गई. इस हादसे में एक की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
रीवा के बस स्टैंड के पास बने ओवर ब्रिज पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो का कोहराम देखने को मिला. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब रात 8.17 बजे समान थाना ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

लोगों ने ड्राइवर को पीटा
बताया जा रहा है कि बोलरो चालक नशे में धुत था. ड्राइवर के अलावा बोलेरो गाड़ी में दो और लोग सवार थे, यानी कुल तीन लोग थे. हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ ?

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *