Breaking News

छत्तीसगढ़ में 3 जिलों में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय, रजिस्ट्री के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं आसान और सुलभ बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने तीन जिलों में चार नए उप पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इससे अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इन स्थानों पर खुलेंगे नए उप पंजीयक कार्यालय:

  • भखारा – जिला धमतरी
  • लवन – तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
  • सकरी – जिला बिलासपुर
  • राजकिशोर नगर – जिला बिलासपुर

समय और धन दोनों की होगी बचत
अब तक इन क्षेत्रों के नागरिकों को छोटे-छोटे पंजीयन कार्यों के लिए भी दूर स्थित जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे की बर्बादी होती थी। नए कार्यालय खुलने से न केवल यह परेशानी खत्म होगी, बल्कि जिला मुख्यालयों में पंजीयन कार्यालयों की भीड़ भी कम होगी।

सुशासन की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शासन की सेवाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाना है। नए उप पंजीयक कार्यालयों से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और आम लोगों को अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिलेगी।

पंजीयन विभाग के 10 क्रांतिकारी सुधार भी होंगे लागू
वित्त एवं वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि इन नए कार्यालयों में पंजीयन विभाग की आधुनिक और हाई-टेक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

आधुनिक पंजीयन सेवाएं:

  • घर बैठे रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग
  • ऑटो डीड जनरेशन से दस्तावेज तैयार करने की सुविधा
  • रजिस्ट्री के साथ ही स्वतः नामांतरण
  • व्हाट्सएप और डिजीलॉकर से डिजिटल सेवाएं
  • कैशलेस और सुरक्षित भुगतान व्यवस्था

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और ऑनलाइन सर्च जैसी सुविधाओं से पंजीयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और धोखाधड़ी की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

Check Also

चिटफंड घोटाले के पीड़ितों को राहत: निवेशकों की सूची तैयार, जल्द लौटेगा पैसा

चिटफंड कंपनी में निवेश कर ठगी का शिकार हुए निवेशकों के लिए राहत भरी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *