गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI Summit में कराई फजीहत, चीनी रोबोट को बताया अपना इनोवेशन, बवाल के बाद सरकार ने किया बाहर

AI Impact Summit में चीन में बने रोबोडॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया खाली करने के लिए कहा गया है. यह जानकारी सूत्रों के अनुसार है. यह रोबोडॉग चीनी कंपनी Unitree का बताया जा रहा है, जिसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI Impact Summit में अपना बताकर पेश किया था. जिसके बाद सोशल मीडिया लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि सरकार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी को ही बाहर करना पड़ा.

क्या है मामला?
बता दें, दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोट डॉग दिखाया. दावा किया कि यह यह रोबोट उनके ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर टेक यूजर्स समेत कई लोगों ने इस चीन की एक कंपनी का होना बताया. इसके साथ ही यह भी कहा कि यह पहले से ही बाजार में मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 28,00 डॉलर है. सोशल मीडिया पर किए गए दावे के बाद विवाद गहरा गया. जिसके बाद सरकार ने भी एक्शन लिया है.

यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
विवाद के बाद यूनिवर्सिटी की कम्युनिकेशन्स प्रोफेसर नेहा ने सफाई देते हुए कहा, “एक गलत मतलब की वजह से इंटरनेट पर तूफान आ गया है, हो सकता है कि मैं जो कहना चाहती थी, वह ठीक से बता नहीं पाई या आप ठीक से समझ नहीं पाए कि मैं क्या कहना चाहती थी. हमने कभी दावा नहीं किया है कि हमने कुछ विकसित किया है. डेवलपमेंट का मतलब किसी चीज को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करना नहीं होता है.

Check Also

अमेरिका-ईरान बातचीत पर सस्पेंस! ट्रंप की धमकी के बाद भी जिद पर अड़ा ईरान, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल

US Iran Talks in Islamabad: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बनने के बजाय बिगड़ती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *