Breaking News

गौरी खान ने अपने स्टाफ के लिए किराए पर लिया ये आलीशान अपार्टमेंट, महीने का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

शाहरुख खान अपने परिवार की तरह अपने स्टाफ का भी ख्याल रखते हैं। उनकी इंटीरियर डिज़ाइनर पत्नी गौरी खान ने हाल में अपने स्टाफ के लिए मुंबई के खार में एक आलीशान फ्लैट किराए पर लिया है। इस फ्लैट का हर महीने का किराया 1.35 लाख बताया जा रहा है। 725 वर्फ फीट में फैला ये अपार्टमेंट पंकज सोसाइटी में है। शाहरुख खान के के घर मन्नत में मरम्मत की वजह से परिवार के साथ स्टाफ को भी घर बदलना पड़ा है।

गौरी खान ने पंकज सोसाइटी के चौथी मंजिल के फ्लैट को अपने स्टाफ के सदस्यों के लिए किराए पर लिया है। 725 वर्ग फीट में फैला ये अपार्टमेंट सिर्फ उनके स्टाफ के इस्तेमाल के लिए हैं। ये अपार्टमेंट एक्टर्स के नए घर से सिर्फ 100 मीटर दूरी पर है। रेंट एग्रीमेंट के हिसाब से ये अपार्टमेंट संजय किशोर रमानी से 1.35 लाख रुपए महीना किराए पर लिया गया है। सालाना 16.2 लाख रुपए होगा। इस अपार्टमेंट के लिए गौरी खान ने 4.05 लाख रुपए सिक्योरिटी जमा की है। ये रेंट एग्रीमेंट 3 साल के लिए मनाया गया है। साल भर इस किराए में 5% बढ़ोतरी हो जाएगी।

बता दें, मन्नत में मरम्मत के काम के लिए शाहरुख खान और उनका परिवार पाली हिल के दो डुप्लेक्स में तीन साल के लिए शिफ्ट हो चुका है। शाहरुख इस शानदार अपार्टमेंट के लिए हर महीने 11.54 लाख रुपए किराया देंगे। वहीं दूसरे अपार्टमेंट के लिए 12.61 लाख रुपए। तीन साल के लिए एक्टर करीब 8.67 करोड़ सिर्फ किराया चुकाएंगे।

Check Also

मातृभूमि की रिलीज से पहले ही सलमान खान ने नई एक्शन फिल्म की तैयारियां तेज कीं

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan अपनी आगामी फिल्म की रिलीज से पहले ही एक नए बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *