Gold Price Today: 2 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

नवरात्रि में शुक्रवार यानी 26 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाज़ार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 100% टैरिफ लगाने की घोषणा के बीच सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू बाज़ार (MCX) में शुक्रवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ खुला। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा सोना 0.06% की गिरावट के साथ ₹1,13,795 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,13,871 रहा। चांदी का भाव 0.13% टूटकर ₹1,36,876 प्रति किलो पर पहुंचा।

2 दिन में 12,500 रुपये की गिरावट
पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुल 12,500 रुपये प्रति 100 ग्राम की गिरावट आई है। 24 सितंबर को सोना ₹3,200 प्रति 100 ग्राम टूटा। 25 सितंबर को कीमत और ₹9,300 गिरी। यानी, महज़ 2 दिनों में सोने के दामों में ₹12,500 की बड़ी गिरावट आई है।

भारत में आज का गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): ₹11,44,400
  • 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,14,440
  • 22 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): ₹10,49,000
  • 22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,04,900
  • 18 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम): ₹8,58,300
  • 18 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹85,830

चांदी का नया भाव
सोने के विपरीत, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई हैं और इसने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है।

  • 1 किलो चांदी: ₹1,43,000 (नया रिकॉर्ड स्तर)
  • 100 ग्राम चांदी: ₹14,300
  • 10 ग्राम चांदी: ₹1,430

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

  • अमेरिकी डॉलर मज़बूत होने से वैश्विक सर्राफ़ा बाज़ार में दबाव।
  • अमेरिकी आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हुई।
  • फेडरल रिज़र्व की अगली पॉलिसी पर निवेशकों की नज़र, ब्याज दरों पर संशय बढ़ा।
  • राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा 1 अक्टूबर से नए टैरिफ लगाने की घोषणा।

त्योहारी सीजन से पहले सोने में आई यह बड़ी गिरावट निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए सुनहरा मौका है। जहाँ एक ओर चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुकी है, वहीं सोना 2 दिन में 12,500 रुपये सस्ता हो गया है। अगर आप सोने में निवेश या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा समय को अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Check Also

Teenager embraces death: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में किशोरी ने लगाया फंदा

प्रेम और बिछड़ने के गम में एक नाबालिग की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *