Bilaspur: तेज रफ्तार का कहर, दोस्तों के साथ बाइक रेसिंग करते हुए नाले में गिरा नाबालिग, मौके पर मौत

Bilaspur: बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है. रविवार सुबह करीब 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमा सिटी के पास R15 बाइक से रेसिंग कर रहा एक नाबालिग युवक हादसे का शिकार हो गया.

दोस्तों के साथ बाइक रेसिंग करते हुए नाले में गिरा नाबालिग
स्पीड के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पान ठेले को तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दो से तीन अन्य बाइक सवारों के साथ रेसिंग कर रहा था. संतुलन बिगड़ने से बाइक पान ठेले को चपेट में लेती हुई नाले में जा गिरी, जबकि चालक सड़क पर दूर जा गिरा.

मौके पर हुई मौत
मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह (16 वर्ष), पिता रामबाबू सिंह, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घटना ने नाबालिगों की स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Check Also

CG School Holiday 2026: दशहरा से विंटर वेकेशन तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी, छात्रों को मिलेंगे 15 दिन के अवकाश

Dussehra Holiday Announcement: कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि की शुरुआती होने वाली है. इसके बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *