Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के कटे सिर मिलने के बाद बड़ा एक्शन, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से कुछ दिन पहले चौंकाने वाला मामला सामने आया था. दरअसल, गौरी नगर इलाके में गायों के कटे हुए सिर मिलने के बाद लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान होने की बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की. वहीं अब इस मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की है.

नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
राजनांदगांव के गौरीनगर में गायों के कटे हुए सिर मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम आरोपियों के घर पहुंची और वहां बने अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई को लेकर इलके में काफी चर्चा में रही. प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया पूरी की. कार्रवाई के दौरान किसी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

बजरंग दल ने की थी बुलडोजर कार्रवाई की मांग
गौरीनगर इलाके में गायों के सिर मिलने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिली थी. इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने भी विरोध जताय था. संगठनों की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके अवैध निर्माण को हटाने की मांग की गई थी. घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मामले पर लगातार नजर बनाए हुई थे.

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती के संकेत
प्रशासन का कहना है कि अवैध अतिक्रमण और गौ-तस्करी से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. हालांकि किसी भी निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई संबंधित नियमों और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जानी चाहिए.

Check Also

MP News: ‘महाराज, DAP की बोरी कब मिलेगी?’ खाद के लिए भटकते किसान ने पंडा से पूछ लिया मुहूर्त!

मध्य प्रदेश में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, यह कोई नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *