Breaking News

Israel Iran Updates : इजराइल में घरों के पास गिरी ईरान की मिसाइलें, 10 घायल

Israel Iran Updates: शनिवार सुबह ईरान की एक मिसाइल मध्य इजराइल में घरों के पास गिरी. इससे 10 लोग घायल हो गए. इजराइल की मेडिकल सेवा ‘मैगन डेविड एडोम’ के निदेशक ने बताया कि एक महिला की हालत गंभीर है और कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं. इस बीच इजराइली सेना ने कहा है कि यमन से आए तीन ड्रोनों को उन्होंने मार गिराया. IDF के मुताबिक, ये ड्रोन समय पर रोक लिए गए और इजराइल में किसी भी जगह सायरन नहीं बजा. हमला नाकाम रहा.

इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला
इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर युद्धक विमानों और तस्करी करके लाए गए ड्रोनों से भीषण हमले किये. ऐसा इसलिए किया गया ताकि खास ठिकानों को टारगेट किया जा सके और शीर्ष जनरलों एवं वैज्ञानिकों को मारा जा सके. इजराइल ने कहा कि इससे पहले ईरान परमाणु हथियार बना पाता यह हमला जरूरी था.

ईरान ने फिर से हमला किया
इजराइल के हमले के बाद ईरान ने भी शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर आसमान में विस्फोट हुए. शनिवार सुबह यरुशलम के ऊपर आसमान में सायरन और धमाकों की आवाजें फिर सुनाई दीं जो इस बात का संकेत देती हैं कि ईरान ने फिर से हमला किया है. हमलों के बीच इजराइली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों में जाने का आग्रह किया है.

धुएं का गुबार और लपटें उठती दिखाई दी
इस बीच, शनिवार आधी रात के बाद मध्य तेहरान में विस्फोटों और ईरानी हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा लक्ष्यों पर की गई गोलीबारी की आवाजें गूंजने लगीं. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने तेहरान के मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग लगने की खबर दी है, साथ ही ‘एक्स’ पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें धुएं का गुबार और लपटें उठती दिखाई दे रही हैं.

Check Also

प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर बालेन शाह का बड़ा एक्शन, नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार

Nepal KP Oli Arrested: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *