दिल्ली AIIMS में भर्ती जेपी नड्डा, बेचैनी की शिकायत के बाद लाया गया अस्पताल

Union Health Minister Hospitalized Delhi: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को गुरुवार की शाम को अचानक बेचैनी होने लगी. जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है. कोरोनरी एंजियोग्राफी की जांच कराई गई है. फिलहाल, उनका हालत स्थिर बताई जा रही है.

जेपी नड्डा के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली AIIMS ने शुक्रवार 14 अगस्त को एक बयान जारी किया है. जिसमें बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की 13 अगस्त की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया.

अस्पताल के मुताबिक, जेपी नड्डा को जब अस्पताल लाया गया तो विशेष डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की. डॉक्टरों ने कोरोनरी एंजियोग्राफी की जांच की, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई. हालांकि, उन्हें अभी भी दिल्ली AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए रखा गया है. पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

Check Also

Rewa Gujarat Hostage Case: गुजरात में रीवा के दो मजदूरों को 8 दिन बंधक रखने का आरोप, सरिया-लाठी से पिटाई का दावा

Rewa Gujarat Hostage Case: मध्यप्रदेश के रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *