जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात, अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल

JP Nadda and Jitendra Singh Meet Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने धरनास्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था. मंगलवार को सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की है. हालांकि, इस दौरान क्या बातचीत हुई. इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. जहां उन्हें इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में ICU 8 में भर्ती किया गया है. वांगचुक को पैन्साइटोपेनिया की समस्या बनी हुई है. इसके अलावा उनका सीरम पोटेशियम लेवल 3.4 एमईक्यू/लीटर था. फिलहाल, उनका आज का हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

थ्री लेयर सुरक्षा के घेरे में अस्पताल
सोनम वांगचुक को जिस मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी थ्री लेयर सुरक्षा मौजूद है. सबसे पहले मेन गेट पर ही अस्पताल की सिक्योरिटी और गुरुग्राम पुलिस की तैनाती है, जो अस्पताल परिसर में आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच कर रही है.

इसके अलावा सोनम वांगचुक जिस परिसर में भर्ती हैं. उसके बाहर हरियाणा और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. इस परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसमें सिर्फ भर्ती मरीजों और तय समय पर उनके एक अटेंडर को ही अंदर जाने की अनुमति रहेगी.

तीसरी लेयर की सुरक्षा जहां सोनम वांगचुक भर्ती हैं, वहां मौजूद है. जहां बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी एंट्री नहीं कर सकता है. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *