Breaking News

खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार! आज कोर्ट तय करेगा जेल या बेल

पटना। बिहार के चर्चित कोचिंग विवाद में सोमवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। एक तरफ पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई है, तो दूसरी तरफ उनकी कानूनी टीम गिरफ्तारी से बचाने के लिए अग्रिम जमानत की तैयारी कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आज कोर्ट का रुख तय कर सकता है कि खान सर को राहत मिलेगी या फिर उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। उधर, ज्ञान बिंदु कोचिंग ने भी प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कोचिंग विवाद मामले में पिछले दिनों एफआईआर दर्ज की गई थी. उसके बाद से ही खान सर फरार चल रहे हैं. हालांकि अभी तक पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. दूसरी ओर खान सर की शिकायत पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद जेल में हैं.

खान सर को मिलेगी जेल या फ‍िर बेल?
खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार ने शुक्रवार को ही कहा था कि कानूनी प्रावधानों के अनुसार सोमवार तक उनके लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी.इस दौरान वकील ने साफ किया कि किसी भी हालत में खान सर सरेंडर नहीं करेंगे. मतलब साफ है कि अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो खान सर की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो सकती हैं.

खान सर के वकील की तरफ से यह भी दावा किया गया कि गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी. जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ था. हालांकि बाद में गलत भावना के तहत FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है. जो कि गलत है.

ज्ञान बिंदु कोचिंग का प्रशासन को अल्टीमेटम
खान सर को पुलिस पिछले 4 दिनों में गिरफ्तार नहीं कर पाई है. यही वजह है कि कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पूरा विवाद खान सर की ग्लोबल क्लासेस और रोशन आनंद की ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच का है. इस मामले में रोशन आनंद जेल में बंद हैं. तो वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. मतलब साफ है कि आने वाले समय में पुलिस के लिए गिरफ्तारी बड़ी चुनौती साबित होने वाली है.

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *