Breaking News

चौपाटी पर देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामाः महिला पुलिस से की अभद्रता, थाने में भी हंगामा

रतलाम। स्टेशन रोड थाना के सामने स्थित दो बत्ती चौपाटी पर एक युवती द्वारा सोमवार रात हाई वोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आया है। युवती के गाली-गलौज, मारपीट और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नशे की हालात में थी। पुलिस ने टैंकर रोड नयागांव निवासी आरोपी युवती दिव्या चौहान और उसके साथी युवक राजीव नगर निवासी आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मां-बहन की गालियां देने लगी
दरअसल आरोपी युवती दिव्या दो बत्ती चौपाटी पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को साथ लेकर पानी-पताशे (गोलगप्पे) की दुकान पर गई। यहां दुकान संचालक रमेश गुर्जर द्वारा झूठी प्लेट दूर रखने को कहने पर युवती आपे से बाहर हो गई और मां-बहन की गालियां देने लगी। मना करने पर युवती और उसके साथ मौजूद युवक ने भी झूमा-झटकी कर दी। इस दौरान समीप ही पराठे का ठेला लगाने वाली रीना अपने पति मयंक के साथ बीच-बचाव के लिए पहुंची। युवती ने दोनों को भी गालियां दी और रीना के साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़ों से मारपीट की। आरोपी गौरव ने मयंक के साथ झूमा-झटकी की।

पुलिसकर्मियों के सामने उसे थाने से लेकर भाग गई
मारपीट से रीना के गाल और हाथ में चोट पहुंची है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपी ने जाते हुए जान से खत्म करने की धमकी भी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए पुलिसकर्मियों को भी अपशब्द कहे। पुलिस उसे थाने ले गई जहां भी हंगामा किया। पुलिस ने गौरव को हिरासत में ले लिया। वहीं युवती को लेने एक अन्य युवती पहुंची और पुलिसकर्मियों के सामने उसे थाने से लेकर भाग गई।

Check Also

Dhanbad News: विदेश भागने की तैयारी में था प्रिंस खान का भाई बंटी! कोलकाता से पुलिस ने दबोचा, जाली पासपोर्ट की जांच तेज

धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर जांच कर रही धनबाद पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *