Breaking News

मिट्टी ढोते समय बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की थम गई सांसें

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रॉली-ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मिट्टी की ढुलाई कर रहा था चालक
बताया जा रहा है कि चालक मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रॉली-ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हेमराज, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मृत शख्स के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *