Breaking News

Naxal Surrender: सुकमा में नक्‍सलियों का बड़ा सरेंडर, 48 लाख के 5 महिला इनामी नक्‍सली समेत 15 ने डाले हथियार

Sukma Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सली अभियान को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा जारी अल्टीमेटम के बाद नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया तेजी से बढ़ गई है. इसी क्रम में सुकमा जिले में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार नक्सलियों पर आठ-आठ लाख का इनाम और दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम घोषित था. सभी नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पितों में पांच महिला नक्सली भी शामिल हैं.

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लाल आतंक के खात्मे की आखरी तारीख का जब से ऐलान किया है, जिसके बाद से ही लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के कड़े अभियान का असर नक्‍सल प्रभावित इलाकों में तेजी से दिखाई दे रहा है.

सुकमा में इन नक्‍सलियों ने किया आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पित नक्‍सलियों में से पीएलजीए बटालियन नंबर1 में सक्रिय 4 हार्डकोर नक्‍सली, पीपीसीएम 4, एसीएम- 2 पार्टी सदस्य 3 एवं अन्य 8 अग्र संगठन के सदस्‍य और 5 महिला नक्‍सली समेत 15 पुरूष और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय नक्‍सली के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया.

आत्मसमर्पित में से 04 नक्‍सलियों पर 8-8 लाख, 2 नक्‍सलियों पर 5-5 लाख, 1 नक्‍सली पर 3, 1 नक्‍सली पर 2 लाख और 1 नक्‍सली पर 1 लाख के साथ कुल 47 लाख रूपये के ईनाम घोषित थे.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *