Indore: इंदौर अग्निकांड में बड़ा अपडेट, परिवार ने की ईवी कार को चार्जिंग पर लगाने की पुष्ट‍ि, कारोबारी के बेटों के बयान दर्ज

Indore News: इंदौर अग्निकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कारोबारी की पत्नी, उनके तीन बेटों और उनके दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों के बयान अभी बाकी हैं. जांच के दौरान हर्षित ने कबूल किया है कि उसने रात 11 बजे कार को चार्जिंग पर लगाया था. सौरभ और हर्षित दोनों ने कार (ईवी) को चार्जिंग पर लगाने की बात स्वीकार की है. इस बयान के बाद यह साफ हो रहा है कि आग लगने की वजह ईवी चार्जिंग हो सकती है.

अग्न‍िकांड में 8 लोगों की मौत
गौरतलब है कि पिछले बुधवार को कारोबारी मनोज पुगलिया के दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में मनोज सहित उनकी बड़ी बहू सिमरन पुगलिया, बिहार के किशनगंज से कैंसर इलाज के लिए आए उनके साले विजय सेठिया, सुमन सेठिया, रुचिका संचेती, राशि, तनय और कार्तिक की जलने और दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी.

Check Also

Disha Salian Death: आत्महत्या या कुछ और? अब CBI करेगी जांच, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Disha Salian Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *